जर्मनी की जेल में संदिग्ध चरमपंथी की मौत

इमेज स्रोत, Getty Images/AP
प्रकाशित
जर्मन मीडिया से आ रही ख़बरों में कहा गया है कि बम हमले की साजिश रचने के एक संदिग्ध की जेल में मौत हो गई है.
अब तक मिली ख़बरों के मुताबिक जाबेर अल बक्र नाम का सीरियाई शख़्स लाइपज़िष की जेल की अपनी कोठरी में छत से लटका हुआ मिला.
जर्मन पुलिस कई महीनों से उस पर नज़र रख रही थी लेकिन शनिवार को जब उसे गिरफ़्तार करने पुलिस अधिकारी उसके घर गए तो वो उन्हें चकमा दे कर फ़रार हो गया.
सोमवार को कई सीरियाई शरणार्थियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस अधिकारियों ने शेमनित्ज़ में जाबेर अल बक्र के घर से 1.5 किलो विस्फोटक बरामद किया.
अधिकारियों का मानना है कि उसके चरमपंथी गुट इस्लामिक स्टेट से संबंध थे.





















