परफ़्यूम की ख़ुशबू के लिए कैसे मुरझा रहा है बचपन
परफ़्यूम की ख़ुशबू के लिए कैसे मुरझा रहा है बचपन
प्रकाशित
बीबीसी की एक पड़ताल में पता चला है कि दुनिया के मशहूर लग्ज़री परफ्यूम ब्रैंड्स की सप्लाई चेन में बाल मज़दूरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
बीबीसी के पास मौजूद सबूत इस बात की पुष्टि करते हैं कि 2023 में जैस्मीन यानी चमेली के फूलों को तोड़ने के लिए मिस्र में पांच साल तक के बच्चों को काम पर लगाया गया.
ये बच्चे बेहद ख़तरनाक हालात में पूरी-पूरी रात काम करते थे और इसके बदले उन्हें दिए जाते थे महज चंद डॉलर.
देखिए हीबा बीतर की रिपोर्ट

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



