प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट
- भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के नए विदेश मंत्री मार्को रूबियो से ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच पहली द्विपक्षीय बातचीत की है.
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो चीन से आयात होने वाले सामान पर 10% टैरिफ़ लगाने पर विचार कर रहे हैं.
- ट्रंप ने कहा है कि अगर पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के मक़सद से बातचीत के लिए तैयार नहीं होते हैं तो वो रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों को और ज़्यादा बढ़ा सकते हैं.
- फ़लस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वेस्ट बैंक के जेनिन में इसराइली सेना की कार्रवाई में 9 फ़लस्तीनियों की मौत हुई है और 35 अन्य घायल हुए हैं.
- तुर्की के बोलू में रिसार्ट में आग लगने से मरने वालों की संख्या 76 तक पहुंच गई है, यहां मंगलवार तड़के 12 मंज़िला ग्रांड कार्टाल होटल में आग लगी थी.





















