सप्तरंगी पतंगों से भरा आसमान

प्रकाशित

अहमदाबाद में 29वें अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज़ी महोत्सव का आयोजन किया गया. पतंगबाज़ी के शौकीन आसमान में तरह-तरह की रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाते नज़र आए. पेश हैं उत्सव की कुछ आकर्षक तस्वीरें.

पतंगबाज़ी

इमेज स्रोत, Kalpit Bhachech

पतंग के ज़रिए पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को रिहा करने की अपील की गई.

पतंगबाज़ी

इमेज स्रोत, Kalpit Bhachech

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणीभी इस महोत्सव में पतंग उड़ाते नज़र आए.

पतंगबाज़ी

इमेज स्रोत, Kalpit Bhachech

इस उत्सव में 44 देशों के 150 प्रतिभागी हिस्सा लेने पहुंचे. इस सभी की पतंगों ने कोरे आसमान को रंगों से भर दिया.

पतंगबाज़ी

इमेज स्रोत, Kalpit Bhachech

भारत के 20 राज्यों के लोगों ने पतंगबाज़ी का आनंद लिया.

पतंगबाज़ी

इमेज स्रोत, Kalpit Bhachech

चाहे बात रंगों की हो या इनके साइज़ की, इन पतंगो में कई विविधताएं हैं. अब तस्वीर में ही देखिए कि ये पतंग कितना बड़ा है.

पतंगबाज़ी

इमेज स्रोत, Kalpit Bhachech

पतंगबाज़ों ने कुछ अनूठी पतंगें पेश कीं. छिपकली के आकार की इस बड़ी सी पतंग ने देखने वालों को हैरान कर दिया.

पतंगबाज़ी

इमेज स्रोत, Getty Images

पतंगों को लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों में एक जैसा उत्साह देखने को मिलता है. अहमदाबाद में स्कूली बच्चों के साथ सेल्फी लेती इंडोनेशिया से आई सरजियांतो.

पतंगबाज़ी

इमेज स्रोत, Getty Images

पतंग उड़ाने वाले मांझे को कुछ इस तरह तैयार किया जाता है. पतंग उड़ाते वक्त अगर सावधानी ना बरती जाए तो इससे हाथ कट सकता है.

पतंगबाज़ी

इमेज स्रोत, Getty Images

अमृतसर में पतंगों की खरीददारी करते लोग. 13 जनवरी को पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाना है ऐसे में वहां भी पतंगों की डिमांड बढ़ गई है.

पतंगबाज़ी

इमेज स्रोत, Getty Images

लोहड़ी के मौके पर पिछले साल पंजाब में पतंग उड़ाती पारंपरिक परिधानों में सजीं स्कूली छात्राएं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)