जब पाकिस्तान में अभिनंदन बोले जय हिंद...
प्रकाशित
एक साल पहले 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का विमान नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के एक गांव क्रैश हुआ था.
उन्हें पाकिस्तानी फौज ने गिरफ़्तार कर लिया था और कुछ दिनों बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
जिन लोगों ने सबसे पहले अभिनंदन को पैराशूट से गिरते देखा और फिर उन्हें पकड़ा, उन्हें एक साल पहले की हर एक बात याद है.
नियंत्रण रेखा के नज़दीक बसे पाकिस्तान के हुड़ां गांव से बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफरी की ख़ास रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)