कानपुर एनकाउंटर के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे का घर तोड़ा गया
प्रकाशित
कानपुर एनकाउंटर के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के ख़िलाफ़ कार्रवाई. ज़िला प्रशासन ने कानपुर के बिकरू गांव स्थित उनके आवास को गिरा दिया है.
शुक्रवार को कानपुर में विकास दुबे को गिरफ़्तार करने गई पुलिस की टीम पर गोलियों से हमला हुआ था.
हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गए और सात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. विकास दुबे के पिता ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं पता.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)