रूस में विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन को सुनाई खरी-खरी

वीडियो कैप्शन, रूस में जयशंकर ने चीन को सुनाई खरी-खरी
प्रकाशित

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है भारत का चीन के साथ 45 सालों में पहली बार सीमा विवाद इतना बढ़ा है, जिसमें लोगों की जान गई है और इसका असर दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ा है.

मॉस्को के प्रीमाकोव इंस्टिट्यूट ऑफ़ वर्ल्ड इकॉनमी एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स के एक कार्यक्रम में उन्होंने चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर बात की और कहा कि "इस मामले में चीन अपवाद भी है और उदाहरण भी और भारत मानता है कि उसका विकास स्वाभाविक है."

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः प्रज्ञा सिंह

वीडियो एडिटः बुशरा शेख़

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)